51 बार पेचकस से गोदकर युवती की हत्या करने के आरोप में युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

 51 बार पेचकस से गोदकर युवती की हत्या करने के आरोप में युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोरबा (pnews24) कोरबा शहर के पंप हाउस क्षेत्र में विगत दिनों एक 20 वर्षीय युवती को पेचकस से 51 बार गोद कर हत्या करने वाले कथित आरोपी युवक को कोरबा पुलिस ने राजनादगांव से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए उक्त कथित आरोपी से हत्या के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस आज हत्या का खुलासा कर सकती है। मामला एसईसीएल के पंप हाउस कालोनी का है।
यहां रहने वाली 20 वर्षीय युवती नीलकुसुम की 24 दिसंबर को पेचकस से 51 बार गोद कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद कथित हत्यारा फरार हो गया था। वहीं मृतिका के तकिए के नीचे उक्त कथित आरोपी के फ्लाइट की टिकट भी मिली थी। हत्या के उपरान्त कथित फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कोरबा पुलिस की चार टीम तलाश में जुटी थी। आखिरकार आज 7 दिन बाद उसे राजनादगांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...