पत्रकारों से मारपीट के मामले में दोषियों पर कार्रवाई के लिए प्रेस क्लब ने पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन..

पत्रकारों से मारपीट के मामले में दोषियों पर कार्रवाई के लिए प्रेस क्लब ने पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
कोरबा (pnews24) कोरबा शहर के महाराणा प्रताप नगर मुख्य मार्ग पर कुछ अराजक तत्वों ने दो पत्रकारों से बहसबाजी करने के साथ मारपीट की। इस मामले से नाराज प्रेस क्लब ने पुलिस अधीक्षक व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रामपुर पुलिस चौकी में विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने कहा हैं कि 2 दिन के भीतर अगर आरोपियों पर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो प्रेस क्लब आवश्यक कदम उठाएगा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि पत्रकारों से मारपीट के मामले में प्रेस क्लब की ओर से ज्ञापन प्राप्त हुआ है। घटना के सिलसिले में रामपुर पुलिस चौकी में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...