Wednesday, May 15, 2024
Google search engine

कोरबा लोकसभा से सरोज पांडे भाजपा प्रत्याशी,

Pnews 24 :लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। नई दिल्‍ली में दीनदयाल उपाध्‍याय मार्ग स्थिति पार्टी के राष्‍ट्रीय मुख्‍यालय में शाम को आयोजित प्रेसवार्ता में प्रत्‍याशियों के नामों की घोषणा की गई। विनोद तावड़े ने प्रेसवार्ता को संबोधित किया। तावड़े ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व में बीते 10 वर्षों में जनहीत के कई निर्णय लिए गए हैं। बीजेपी इस बार 370 और एनडीए 400 पार के संकल्‍प के साथ हम देशवासियों के सामने जाएगी।

प्रदेश चुनाव समिति के द्वारा विचार करते हुए हर लोकसभा क्षेत्र के लिए नाम केंद्र की ओर आए। राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के साथ प्रदेश की चुनाव समिति ने और चर्चा की और अंतिम 29 फरवरी को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। उसमें 16 राज्‍य और 2 केंद्र शासित प्रदेश में से 195 सीटों के लिए नाम फाइनल किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर एक बार वाराणसी सीट से प्रत्‍याशी बनाए गए हैं। 34 केंद्रीय मंत्री और राज्‍य मंत्री शामिल है। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिड़ला का नाम भी सूची में शामिल है। 28 महिलाएं, 2 पूर्व सीएम, 50 से कम वाले 47 युवा उम्‍मीदवार हैं। अनुसूचित जाति 27, अनुसूचित जनजाति के 18, ओबीसी 57 वर्ग के लोगों को टिकट दिया गया है।

उत्‍तर प्रदेश से 51 सीट, बंगाल से 26, मध्‍य प्रदेश 24, गुजरात 15, राजस्‍थान 15, केरल 12, तेलंगाना 9, असम 11, झारखंड 11, छत्‍तीसगढ़ 11, दिल्‍ली 5, जम्‍मू- कश्‍मीर 2, उत्‍तराखंड 3, गोवा 1, अंडमान 1, दमन 1 सहित कुल 195 सीटों की घोषणा की जाएगी।

छत्‍तीसगढ़

 

भारतीय जनता पार्टी ने की लोकसभा प्रत्याशियों का ऐलान,

11 की 11 सीटों के प्रत्याशियों की हुई घोषणा,

सरगुजा एसटी सीट से चिंता मणि महाराज होंगे प्रत्याशी,

जांजगीर चांपा एससी से कमलेश जांगड़े लड़ेंगे चुनाव,

रायगढ़ से राधेश्याम राठिया होंगे प्रत्याशी,

कोरबा से सरोज पांडे होंगे भाजपा प्रत्याशी,

राजनांदगांव से संतोष पांडे बनाए गए प्रत्याशी,

दुर्ग से सांसद विजय बघेल को दिया गया दुबारा मौका,

रायपुर लोकसभा सीट से बृजमोहन अग्रवाल लड़ेंगे चुनाव,

महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी बनाए गए लोकसभा प्रत्याशी,

कांकेर से शेषराज नाग बनाए गए प्रत्याशी,

बस्तर लोकसभा से महेश कश्यप लड़ेंगे चुनाव,

बस्‍तर- महेश कश्‍यप

कांकेर- भोजराज नाग

Recent News