लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेगें,एनटीपीसी कोरबा भूविस्थापित

कोरबा pnews 24 एनटीपीसी भू स्थापितो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि ,एनटीपीसी कोरबा के खिलाफ नौकरी तथा अधिग्रहण के समय, बचे हुए जमीन की मुआवजा व क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर दिनांक 22 अप्रैल 2023 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर ग्राम चारपारा के 03 भूविस्थापित विनय कुमार कैवर्त, रामकृष्ण केवट, राकेश कुमार केवट अपने परिवार के सदस्यों के साथ तानसेन चौक कोरबा में बैठे हुए 316 दिन, अर्थात 10 माह से अधिक हो गए हैं ।
दिनांक 26 फरवरी 2024 को जिला प्रशासन द्वारा बैठक रखी गई जिसमें मांग को लेकर निराकरण के लिए त्रिपक्षीय बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष , अपर कलेक्टर कटघोरा की अध्यक्षता में एनटीपीसी कोरबा और भूविस्थापितो के बीच की गई , एनटीपीसी कोरबा द्वारा भूविस्थापितों को नौकरी न देने व बचे हुए जमीन के संबंध के गुमराह कर रहे हैं ।, जिसका जवाब भूविस्थापितो द्वारा जानकारी दस्तावेज के आधार पर दिया जा चुका है।,फिर जमीन व दस्तावेज की जांच, पिछले 9 माह से जमीन और नौकरी देने संबंधित दस्तावेज की जांच चल रही है, निराकरण कब होगा पता नहीं है, आने वाले समय में लोकसभा चुनाव होने वाला है जिसमें आगे आचार संहिता लगेंगे ,आचार संहिता के नाम से निराकरण नहीं हो पायेगा। इसलिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए भूविस्थापितो व परिवार के सदस्यों ने निर्णय लिया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव के पहले मांग का निराकरण नहीं होने पर लोकसभा चुनाव को बहिष्कार करेगें । जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व एनटीपीसी कोरबा की होगी।मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

Recent News

कांकेर में युवती से दुष्कर्म का आरोप: गर्भवती होने के बाद शादी से किया इनकार, युवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले, जांच में...

कांकेर के भानुप्रतापपुर में कैफे कर्मचारी युवती ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती के गर्भवती होने और शादी से इनकार के...