आम आदमी पार्टी,बाल्को परसाभाठा क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम..

कोरबा pnews 24:- 2 जुलाई को आयोजित होने वाले महारैली को लेकर आम आदमी पार्टी,के द्वारा कोरबा के चारों विधानसभा क्षेत्र  में लगातार जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है l इसी कड़ी में  आदमी पार्टी,बाल्को ईकाई द्वारा ब्लाक अध्यक्ष  सपन सिह बहादुर एवं वार्ड अध्यक्ष संतोष केवट के नेतृत्व मे परसाभाठा क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम रखा गया । इस कार्यक्रम में 2 जुलाई को होने वाले महारैली के बारे आमंत्रण पत्र देकर क्षेत्रवासियों को बताया गया। एवं ज्यादा से ज्यादा संख्या मे शामिल होने कि लोगों से अपील कि गई।पंजाब से आये पदाधिकारी आये कोरबा विधानसभा प्रभारी प्रितपाल शर्मा ने पार्टी के विचार धारा के बारे बताऐ। और पंजाब मे आम आदमी पार्टी कि सरकार आने के बाद क्या बदलाव उसके बारे मे जानकारी दिया। और आग्रह किया कि इस बार छत्तीसगढ़ मे भी आप कि सरकार लाकर परिवर्तन लायें। इस जन संवाद कार्यक्रम मे वार्ड अध्यक्ष संतोष केवट, जिला सचिव शत्रुघन साहु, लहना सिंह राजपूत,सर्कल अध्यक्ष बजरंग श्रीवास,मीडिया प्रभारी लखन लाल साहू,वरिष्ठ परदेशी चौहान,जिला कार्यालय प्रभारी लंबोदर भट्ट के साथ बड़ी संख्या मे स्थानीय महिलायें एवं पुरूष उपस्थित रहें।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...