कोरबी सर्किल में घूम रहे 30 हाथी..

कोरबा (pnews24) कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथी समस्या कायम है। यहां के पसान व केंदई परिक्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर घुम रहे हाथियों का दल अब एक साथ हो गया है। 30 हाथियों के दल को केंदई रेंज के कोरबी सर्किल में देखा गया और इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जिस पर वन अमला मौके पर पहुंचकर हाथियों की निगरानी में जुट गया है।
इधर कोरबा वनमंडल अंतर्गत कोरबा, पसरखेत व करतला परिक्षेत्र की सीमा पर मौजूद 25 हाथियों के दल ने करतला का रूख कर लिया है। हाथियों के पैरों के निशान को बासाखर्रा के पास देखा गया। हाथियों के करतला क्षेत्र में जाने की संभावना को देखते हुए वहां के स्टाफ को इसकी जानकारी देते हुए सतर्क कर दिया गया है।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...