पत्रकार स्व. रमेश पासवान की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा रक्तदान शिविर आहूत

कोरबा : कुछ व्यक्तित्व जाने के बाद भी अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज में जीवित रहते हैं। एक ऐसी ही शख्सियत प्रखर पत्रकार स्व. रमेश पासवान थे, जिनका समर्पण आज भी नई पीढ़ी को राह दिखा रहा है। उनकी गौरवशाली विरासत और समाज सेवा के संकल्प को जीवित रखते हुए, कोरबा प्रेस क्लब द्वारा 27 अप्रैल को एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त रक्तदान शिविर 27 अप्रैल सोमवार सुबह 10:00 बजे से प्रेस क्लब तिलक भवन, टी.पी. नगर, कोरबा में आहूत होगा।
* पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकार का संगम
स्व. रमेश पासवान ने अपनी लेखनी के माध्यम से सदैव वंचितों और जरूरतमंदों की आवाज बुलंद की। वे केवल समाचारों तक सीमित नहीं थे, बल्कि समाज को जोड़ने और मानवीय संवेदनाओं को जगाने वाले एक सशक्त माध्यम थे। उनकी स्मृति में आयोजित यह शिविर उनके उन्हीं अधूरे सपनों और मूल्यों को समर्पित है।
* शहरवासियों से अपील
कोरबा प्रेस क्लब ने शहर के प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं से अपील की है कि वे इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। आपका दिया हुआ एक यूनिट रक्त किसी परिवार का चिराग बुझने से बचा सकता है। यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि नेक कर्म कभी समाप्त नहीं होते, वे समय के साथ और अधिक ऊर्जावान होकर समाज के सामने आते हैं।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...