आप ने उपचुनाव लड़ने का किया ऐलान

 

नगर पालिका परिषद दीपिका के वार्ड क्रमांक 15 में होगा घमासान

 

कोरबा: नगर पालिका परिषद दीपिका के अंतर्गत आने वाले वार्ड (क्रमांक 15 )में उपचुनाव की प्रक्रिया पूरे शबाब पर है। अब मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होना ही शेष रह गया है। ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों की सरगर्मियां तेज हो गई है। इस उपचुनाव में आम आदमी पार्टी भी मजबूती के साथ दावेदारी पेश करेगी ।इस संबंध में जिला अध्यक्ष रिचर्ड डेविड लोगन ने बताया कि आम आदमी पार्टी इस सीट पर पूरे दमखम के साथ लड़ेगी ।प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जुझारू, कर्मठ, इमानदार ,शिक्षित संभावित प्रत्याशियों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके अलावा पाली तानाखार क्षेत्र क्रमांक 15 व 18 और करतला क्षेत्र क्रमांक 25 में जनपद सदस्य उपचुनाव में भी पार्टी पूरी तरह से सक्रिय रहेगी। पार्टी समर्थित प्रत्याशी इस बार जनपद सदस्य पद के लिए चुनाव लड़ने जा रहे हैं,साथ ही 73 पंचों के रिक्त पदों पर भी आम आदमी पार्टी अपना समर्थित प्रत्याशी उतारेगी ।प्रदेश के कई स्टार प्रचारक इस उप चुनाव में मतदाताओं तक पहुंचेंगे।

Recent News

छत्तीसगढ़ में ट्रांसपोर्टरों का बड़ा ऐलान: 15 दिन में नहीं बढ़ा मालभाड़ा तो पूरे प्रदेश में बंद होगी माल ढुलाई, सरकार को अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टरों ने बढ़ती परिचालन लागत और घटते मालभाड़े के विरोध में सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी नहीं...