Tuesday, April 21, 2026
Google search engine

एसईसीएल ने किया कमाल

एसईसीएल ने पूरा किया वित्तीय वर्ष में 100 मिलियन टन कोयला उत्पादन का आंकड़ा
कोरबा (pnews24)  जिले के कोरबा पश्चिम क्षेत्र में स्थित कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी एसईसीएल ने मौजूदा वित्तीय वर्ष में 100 मिलियन टन कोयला उत्पादन का आंकड़ा हासिल कर लिया है। 20 दिसंबर को एसईसीएल ने इस जादुई आंकड़े को पार किया। वित्तीय वर्ष 2022-23 में एसईसीएल को 182 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है। एसईसीएल को अब शेष बचे दिनों में 82 मिलियन के टारगेट को पूरा करना होगा। दिसंबर में लगभग 10 दिन शेष बचे हैं। इसके अलावा जनवरी-फरवरी और मार्च तक 82 मिलियन टन कोयला उत्पादन को पूरा करना होगा। इसे लेकर कंपनी के अधिकारी लक्ष्य पूरा करने की कवायद में जुटे हुए हैं।

Recent News

पत्रकार स्व. रमेश पासवान की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब द्वारा रक्तदान शिविर आहूत

कोरबा : कुछ व्यक्तित्व जाने के बाद भी अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज में जीवित रहते हैं। एक ऐसी ही शख्सियत...