युवती की हत्या…

Pnews 24 जिले में एक युवती के सीने पर चाकू जैसे नुकीले हथियार से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया गया।  यह घटना कोतवाली थाना अंतर्गत सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र कोरबा क्षेत्र के पंप हाउस कालोनी की है,घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली और सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची,वही घर में खून से लथपथ पड़ी युवती को डायल 112 की टीम मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है,इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है,मृतका 20 वर्षीय नील कुसुम पन्ना है जो यहां अकेले रहा करती थी। जिसके सीने पर ताबड़तोड़ वार किया गया जिससे युवती की मौत हो गई,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही आरोपी की तलाश तेज की है। इसके लिए पुलिस के खोजी डॉग बाघा की भी मदद ली जा रही है। घटना को लेकर पंप हाउस कॉलोनी क्षेत्र में सनसनी व्याप्त है

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...