रेत तस्करों पर कोतवाली पुलिस ने कसा शिकंजा
एफआईआर के बाद होगी गिरफ्तारी
कोरबा (pnews24) कोरबा जिले के प्रमुख रेत घाट को खनिज विभाग ने स्वीकृति ना मिलने के अभाव में बंद कर रखा है। ऐसे में रेत तस्करों की जमकर मजे हो रखे है। रेत तस्कर खनिज विभाग की आंखों में धूल झोंककर लगातार रात के अंधेरे में मोतीसागर पारा, गेरवाघाट, डेंगूरनाला सहित अन्य घाटों में घुसकर बड़े पैमाने पर रेत की चोरी कर रहे हैं और पूरे शहर में बेच रहे हैं। अवैध कारोबार से रेत तस्कर मालामाल हो रहे हैं। लोगो ने आरोप लगाया हैं कि खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही के नाम पर महज खानापूर्ति की जा रही है। रेत तस्कर शहर के मोतीसागरपारा स्थित घाट में घुसकर जमकर रेत की निकासी कर रहे हैं, तस्करों ने कब्र तक को तोड़ डाला था। लोगों ने विरोध किया तो रेत तस्करों की करतूत का पता नगर कोतवाल रूपक शर्मा को चला तो वे तत्काल दलबल सहित मौके पर पहुंचे। जहां का हाल देखकर वे भी दंग रह गए। कब्र तोड़कर आमजन की भावना से खिलवाड़ मानकर रेत तस्करों पर नाराज होते हुए तत्काल एफआईआर लिया। जिसमें आमजन द्वारा बताए संदिग्धों के खिलाफ धारा 297, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया। अब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। कोतवाली पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों में छापेमारी की कार्रवाई भी की जा रही है। उम्मीद हैं पुलिस जल्द ही उनकी गिरफ्तारी करेगी।

