Monday, May 11, 2026
Google search engine

स्वर्गीय ज्योति पाण्डेय की स्मृति में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता ….

कोरबा pnews24-  नपनि कोरबा वार्ड क्रमांक 4 की पूर्व पार्षद व समाजसेवी स्वर्गीय ज्योति पाण्डेय की स्मृति में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन 20 दिसंबर से 23 दिसंबर तक ओपन थिएटर निहारिका कोरबा में किया जा रहा हैं। इस प्रतियोगिता में बिलासपुर, राजनांदगांव, कोरबा, जांजगीर, रायगढ़, मुंगेली जिला सहित, बलौदा बाजार, भिलाई नगर, रायगढ़ नगर, कोरबा नगर की टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में कुल 23 मैच खेले जाएंगे। मैच प्रतिदिन संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक खेला जाएगा। फाइनल मैच 23 तारीख को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 51000, द्वितीय पुरस्कार 31000, तृतीय पुरस्कार 11000 रुपए चतुर्थ पुरस्कार 11000 रुपए दिया जायेगा। इसके अलावा बेस्ट राइडर, ऑलराउंडर बेस्ट कैचर को भी सम्मानित किया जाएगा। सभी खिलाड़ियों के रहने और खाने की व्यवस्था सीएसईबी सीनियर क्लब, ब्राह्मण समाज कोरबा में की गई है। इस कबड्डी प्रतियोगिता में जिला कबड्डी संघ का भी विशेष सहयोग है.

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...