Wednesday, April 15, 2026
Google search engine

मैने कोई दुर्भावनापूर्ण नहीं दिया बयान , सुरेन्द्र

मैने कोई दुर्भावनापूर्ण बयान नहीं दिया, सच्चाई के लिये देखें ऑनलाइन राजस्व रिकार्ड : सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल
कोरबा pnews24- कोरबा जिले में बरबसपुर में नए ट्रांसपोर्ट नगर के लिए प्रस्तावित भूमि के करीब ज़मीन खरीदी को लेकर कांग्रेस भाजपा के नेता आमने-सामने हैं और एक-दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। इसी बात को लेकर बीजेपी नेताओं ने पत्रकारवार्ता में कांग्रेस नेता को घेरते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही।
पत्रकारवार्ता में लगाये गए आरोप का जवाब देते हुए अब एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस नेता सुरेंद्र प्रताप जायसवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी ने प्रस्तावित परिवहन नगर पर जारी मेरे बयान को दुर्भावनापूर्ण बताते हुए उनके स्व. माता एवं पिता का नाम दिये जाने पर आपत्ति की है। इस संदर्भ में गोपाल मोदी वर्तमान राजस्व ऑनलाइन रिकार्ड निकाल लेवें जिन खसरा नंबरों पर जिन भू-स्वामियों का नाम दर्ज है। मैने उन्ही खसरा नंबरों का उल्लेख किया हैं साथ ही यह भी लिखा है कि प्रस्ताव के पूर्व उक्त सहित सैकड़ों विभिन्न नागरिकों के नाम पर जमीन दर्ज है तथा जिन नामों का उल्लेख भाजपा ने किया, कांग्रेसियों का उन्होने प्रस्ताव के बाद जमीन खरीदी है जो प्रस्तावित स्थल से दूरी पर है। मैने किसी भी दुर्भावना या व्यक्तिगत रूप से किसी पर आरोप-प्रत्यारोप नही लगाया है।
मैने स्पष्ट रूप से कहा है भाजपा शासनकाल में नवीन ट्रांसपोर्ट नगर चयन एवं मास्टर प्लान के लिए आयोजित बैठक भाजपा सांसद स्व. श्री बंशीलाल महतो, कटघोरा विधायक एवं तत्कालीन संसदीय सचिव एवं वर्तमान में भाजपा प्रादेशिक उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, भाजपा के तत्कालीक जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी, पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में बरबसपुर में परिवहन नगर बनाये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया था। मैने पत्रकारवार्ता में उपस्थित पूर्व संसदीय सचिव एवं वर्तमान प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष लखन देवांगन को साधुवाद दूंगा कि उन्होने पूर्व बैठक में लिए गये निर्णय की पुष्टी की एवं बरबसपुर में नया परिवहन नगर बनाये जाने पर बल दिया है। किसी जनप्रतिनिधी को जनता को हो रही परेशानियों से निजात दिलाना होता है। सरकार बदलती रहती है योजनाओं को कभी भी रोका नही जाता है। यही सच्ची राजनिति है।
मुझे ज्ञात हुआ है कि पूर्व महापौर जोगेश लाम्बा को अत्याधिक पीड़ा है क्योंकि नया परिवहन नगर बनने पर शायद उन्हे वर्तमान परिवहन नगर से अपना ऑफिस, टायर दुकान तथा कोल ट्रांसपोर्टर व्यवसाय को बरबसपुर ले जाना पड़ेगा। मेरी गोपाल मोदी को सलाह है कि वर्तमान में ऑनलाइन जो राजस्व प्रविष्टियां है उन्हे वे सुधरवा लेवें मैने किसी भी दुर्भावना से ग्रसित होकर किसी का भी नाम नही लिखा है। साथ ही मैने तो आम नागरिकों, विशेषकर परिवहन एवं ठेका व्यवसाय से जुड़े व्यवसाय के व्यावसायिसों से आग्रह किया है कि वर्तमान में प्रस्तावित परिवहन नगर के आस-पास जरूर जमीन लेवें। जिससे आगामी कई दशकों तक पुनः परिवहन नगर बनाने की आवश्यकता ही नही पड़े।

Recent News

बाबा साहब की जयंती पर बसपा जोन स्तरीय विचार संगोष्ठी का आयोजन

  कोरबा : बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर निहारिका स्थित सुभाष चौक पर...