बॉलीवुड स्टार रायपुर में…

रायपुर pnews24- बॉलीवुडएक्टर आशीष विद्यार्थी आजकल रायपुर की सड़कों में घूम रहे हैं। रविवार को उन्होंने रायपुर स्ट्रीट फूड से लेकर रेस्टोरेंट्स में मिलने वाले व्यंजनों का स्वाद लिया। इस दौरान आशीष विद्यार्थी ने फूड ब्लॉग वीडियो भी बनाए हैं।इससे पहले शनिवार की रात नवा रायपुर में आशीष विद्यार्थी ने आमलेट खाया, इसका भी फूड ब्लॉग वीडियो बनाया। दिलचस्प अंदाज में बाते करते हुए अभिनेता आशीष विद्यार्थी ने ठेले वाले के साथ खूब हंसी मजाक किया।रविवार की सुबह अपने कुछ स्थानीय फूड ब्लॉगर साथियों के साथ आशीष विद्यार्थी एमजी रोड के मार्केट का लुत्फ लेते दिखे। दुकानों और स्ट्रीट फूड का वीडियो बनाते रहे अपने गोप्रो कैमरे के साथ आशीष विद्यार्थी मंजू ममता रेस्टोरेंट भी पहुंचे और यहां छोले भटूरे रसमलाई का स्वाद चखा।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...