महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के कोरबा जिले में प्रवास की तैयारियों को लेकर सर्वसमाज की अहम बैठक ..
कोरबा (pnews24) कोरबा जिले में आगामी नए वर्ष में 5 जनवरी को महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके का कोरबा जिला प्रवास प्रस्तावित हैं। इस सम्बन्ध में उनके प्रवास कार्यक्रम को लेकर कोरबा नगर के सर्वसमाज एवं गणमान्य नागरिको की एक महत्वपूर्ण बैठक 18 दिसंबर रविवार को शाम 4 बजे कोरबा शहर के रानीरोड स्थित सिंधी भवन में आहूत की गई। बैठक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व छग कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिंधी समाज के अध्यक्ष कवर लाल मनवानी ने की। बताया जा रहा हैं कि महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने 8 यूनिवर्सिटी के कुलपतियों से विशेष चर्चा कर 5 गांव गोद लेने के निर्देश दिए हैं।
कोरबा जिले में महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के कोरबा जिला प्रवास कार्यक्रम को लेकर विभिन्न समाज के प्रमुखों के बीच विस्तार से चर्चा हुई और सभी समाज के प्रमुखों ने अपने-अपने सुझाव रखे। राजभवन की और से प्रेषित प्रवास कार्यक्रम के संदर्भ में सभी समाज प्रमुखों को उनके मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम से अवगत कराया साथ ही उनकी सुरक्षा प्रोटोकॉल से जुड़ी जानकारिया भी सभी से साझा की। मुख्य अतिथि देवेंद्र पांडेय ने बताया की यह समूचे ऊर्जाधानी के लिए गौरव का विषय हैं की उन्हें महामहिम के अगवानी का अवसर प्राप्त हो रहा है। उनके इस पूरे प्रवास को सफल बनाने के लिए आवश्यक हैं की हम सभी तय गाइडलाइन के अनुरूप उनका स्वागत, भेंट और परिचर्चा करें ताकि महामहिम की सुरक्षा और सुविधा में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना हो। प्रवास कार्यक्रम में महमहिम के द्वारा सभी सामाजिक संगठनों के प्रमुखों से चर्चा हेतु समय भी आरक्षित है जो की सीमित हैं अतः हम सभी अपनी चर्चाओं को संक्षिप रूप से उनके समक्ष रखे ताकि समय का सदुपयोग हो सके।
महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके कोरबा नगर के अतिरिक्त पर्यटन स्थल सतरेंगा भी पहुचेंगी जहाँ उनका रात्रि विश्राम संभावित हैं। यहां भी नागरिक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना भी हम सभी की महती जिम्मेदारी होगी लिहाजा सीमित संख्या में हम सभी उनके साथ सतरेंगा प्रवास पर हो यह प्रयास करें।
महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के जिला प्रवास पूर्व हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में विभिन्न समाज के प्रमुखों ने अपने विचारो से अवगत कराया और महामहिम राज्यपाल के प्रवास कार्य्रकम को सफल और ऐतिहासिक बनाने में अपने और समूचे समाज की भूमिका सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।सभी ने राजभवन और जिला प्रशासन के द्वारा तय गाइडलाइन के परिपालन अनुरूप महामहिम के स्वागत-सत्कार व भेंट किये जाने की बात कही गई हैं ।

