कोरबा : कोरबा रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया प्रतिनिधि राजेश्वर प्रसाद यादव ने क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी एवं विजय पर्व दशहरा , की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। वरिष्ठ समाजसेवी राजेश्वर यादव ने कहा है कि 22 सितम्बर से नौ दिनों तक चलने वाले शक्ति आराधना के पर्व नवरात्रि का भी शुभारंभ हो गया है ।
कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य श्री यादव ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि शारदीय नवरात्र का यह पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाए तथा मातारानी के कृपा से आपके सभी मनोकामना पुरी हो। मातारानी आप सभी को स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि प्रदान करें । विजयदशमी का यह पर्व सभी के जीवन में सुख समृद्धि लाए।

