Thursday, May 14, 2026
Google search engine

पूर्व महापौर प्रत्याशी मालती किन्नर ने दी क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि,  दुर्गा अष्टमी एवं विजय पर्व दशहरा  , की बधाई एवं शुभकामनाएं

कोरबा :   कोरबा पूर्व महापौर प्रत्याशी मालती किन्नर ने क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि,  दुर्गा अष्टमी एवं विजय पर्व दशहरा  , की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। वरिष्ठ समाजसेवीका  मालती किन्नर ने कहा है कि 22 सितम्बर  से नौ दिनों तक चलने वाले शक्ति आराधना के पर्व नवरात्रि का भी शुभारंभ हो गया है ।

मालती ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि शारदीय नवरात्र का यह पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाए तथा मातारानी के कृपा से आपके सभी मनोकामना पुरी हो। मातारानी आप सभी को स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि प्रदान करें । विजयदशमी का यह पर्व सभी के जीवन में सुख समृद्धि लाए।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...