कोरबा: आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त सचिव प्रतिमा सिन्हा ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि, दुर्गा अष्टमी एवं विजय पर्व दशहरा , की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। वरिष्ठ समाजसेवीका प्रतिमा सिन्हा ने कहा है कि 22 सितम्बर से नौ दिनों तक चलने वाले शक्ति आराधना के पर्व नवरात्रि का भी शुभारंभ हुआ है।
श्रीमती सिन्हा ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि शारदीय नवरात्र का यह पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां लाए तथा मातारानी के कृपा से आपके सभी मनोकामना पुरी हो। मातारानी आप सभी को स्वास्थ्य, सुख एवं समृद्धि प्रदान करें ।

