ग्राम दादर में शारदीय नवरात्र में मचेगी धूम

तैयारी अंतिम दौर में

 

कोरबा : नगर निगम कोरबा के तहत वार्ड क्रमांक 34 ग्राम दादर में पिछले 12 वर्षों से दुर्गा उत्सव व दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।इस वर्ष भी आयोजन को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। बताया जा रहा है कि ग्राम दादर में पंचमी तिथि के दिन प्रतिमा स्थापित की जाती है, और दशहरा पर्व के दूसरे दिन रावण दहन किया जाता है ।इस दौरान भोग भंडारे का आयोजन के साथ डांडिया गरबा का उत्सव भी ग्राम वासियों की खासियत है। समिति के वरिष्ठ सदस्य अरुण यादव ने बताया कि इस साल नवरात्रि के दौरान भजन सम्राट देवेश शर्मा की भक्ति कार्यक्रम यादगार होगी। अरुण यादव ने सभी देवी भक्तों को दर्शन लाभ लेने के लिए ग्राम दादर में आमंत्रित किया है।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...