आम आदमी पार्टी की 90 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं की बैठक 21 सितम्बर को

 

कोरबा, आम आदमी पार्टी द्वारा राज्य की सभी 90 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं की बैठक कल 21 सितम्बर को रखी गयी है।बताया जा रहा है कि  आम आदमी पार्टी द्वारा संगठन विस्तार को लेकर सभी विधानसभाओं में मीटिंग होगी जिसमें विधानसभा प्रभारी और कार्यकर्ताओं को मीडिया, सोशल मीडिया में अपने क्षेत्र के मुद्दों को कैसे उठाना है इसकी जानकारी और प्रशिक्षण दिया जायेगा। सभी 90 विधानसभा की 10 प्रमुख मुद्दे होंगे या जनसमस्या होंगी उसको चिन्हांकित करने का काम करेंगे और 5 ऐसे प्रमुख मुद्दे तय करेंगे जिससे प्रदेश में पार्टी का संगठन और तेजी से बढ़े।

बिजली और युवाओं को रोजगार के संबंध में पूरे 90 विधानसभा में रणनीति बनाएगी :प्रतिमा सिन्हा

संयुक्त प्रदेश सचिव प्रतिमा सिन्हा ने बताया कि युवाओं, महिलाओं सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों को पार्टी संगठन में जोड़ने की प्राथमिकता रहेगी। आने वाले समय में पार्टी लोकल युवाओं को रोजगार और बढ़ी हुई बिजली की दर को विधानसभा स्तर और प्रदेश स्तर पर प्रमुखता से उठाएगी साथ ही छत्तीसगढ़ में शिक्षा का गिरता हुआ स्तर और बदहाल कानून व्यवस्था पर पार्टी बड़ा आंदोलन करेंगी।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...