किसके सिर सजेगा जिला महिला अध्यक्ष का ताज

कोरबा : कांग्रेस कमेटी के द्वारा संगठन मजबूती व विस्तार के लिए जोर दिया जा रहा है ।जिसके तहत संगठन में भारी फेर बदल की आशंका जताई जा रही है ।जिला महिला अध्यक्ष के लिए कई दावेदारों का नाम चल रहा है ,और सभी की निगाह आला कमान की घोषणा पर टिकी हुई है ।पहला नाम वरिष्ठ कांग्रेसी कुसुम द्विवेदी का आता है जो तीसरी बार जिले की बागडोर संभाले हुए हैं, और कार्यकर्ताओं में इन्हें लेकर विशेष सम्मान देखा जाता है ।इसी तरह जिला अध्यक्ष के दौड़ में ब्लॉक अध्यक्ष राजमती यादव का नाम भी चर्चा में है । जो कुसुम द्विवेदी की छाया की तरह संगठन के दायित्व का निर्वहन कर रही है। पार्टी कार्यकर्ता राजमती यादव को जिला अध्यक्ष की रेस में देख रहे हैं। इसी कड़ी में सुनीता तिग्गा का नाम भी जोर शोर से लिया जा रहा है। सुनीता तिग्गा वर्तमान में राजीव संगठन की जिला अध्यक्ष व प्रदेश सेवा दल में बतौर कोष अध्यक्ष हैं। जिला संगठन में फेरबदल को तय माना जा रहा है ,ऐसे में जिला अध्यक्ष की कमान किस सौंपा जाता है। यह देखना दिलचस्प होगा

Recent News

छत्तीसगढ़ में ट्रांसपोर्टरों का बड़ा ऐलान: 15 दिन में नहीं बढ़ा मालभाड़ा तो पूरे प्रदेश में बंद होगी माल ढुलाई, सरकार को अल्टीमेटम

छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टरों ने बढ़ती परिचालन लागत और घटते मालभाड़े के विरोध में सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। मांगें पूरी नहीं...