गुरुद्वारा साहिब में विमान दुर्घटना के पीड़ितों हेतु विशेष अरदास

 

कोरबा: हाल ही में घटित हृदयविदारक विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले यात्रियों की आत्मिक शांति के लिए *दिनांक 17 जून को श्री गुरुद्वारा साहिब,ट्रांसपोर्ट नगर, में विशेष अरदास का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर संगत द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष समस्त मृतात्माओं की शांति, घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु प्रार्थना की गई।

सभी श्रद्धालु इस दुखद घड़ी में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के साथ अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं।

 

Recent News

उर्जाधानी में आयोजित शतरंज स्पर्धा का हुआ सफल समापन, 120 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

कोरबा में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं जिला शतरंज एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप का सफल...