जिले के किसान खाद एवं बीज की किल्लत से परेशान आप ने सौंपा ज्ञापन

किसानों की परेशानियों को देखते हुए कराया गया ध्यान आकर्षण

कोरबा:दक्षिण पश्चिम मानसून के दस्तक देने के साथ ही जिले के किसान खरीफ फसल को लेकर जी जान से जुट गए हैं। और किसानों को इन दिनों खाद एवं बीज को लेकर कई तरह के परेशानियां व दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ।जिसे देखते हुए आम आदमी पार्टी ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर ध्यान आकर्षण कराया है ।शुक्रवार को आप कोरबा के द्वारा इस संबंध में जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा गया और किसने को खाद एवं बीज की सुलभ उपलब्धता की मांग की गई। बताया जा रहा है कि कोरबा जिल में DAP खाद की सहकारी समितियों में कमी बनी हुई है जिससे किसानों को दर दर भटकना पड़ रहा है। साथ ही किसानों की मांगो को समिति प्रबंधकों द्वारा अनदेखा भी किया जा रहा है। कुछ जगह पर अमानक और नकली खाद की बिक्री की ख़बरें भी प्रकाश में आयीं हैं।
जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए क़ृषि विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया जाना चाहिए। साथ ही राज्य के क़ृषि विभाग को जिले के किसानों को पर्याप्त बीज और खाद की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई है। इस अवसर पर संगठन मंत्री आनंद सिंह ,कोरबा लोकसभा अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा ,लोकसभा सचिव शत्रुघन साहू, कोषाध्यक्ष लहना सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष सपन बहादुर, प्यारेलाल राठिया ,हरि कृष्ण श्रीवास, बरोश राठिया ,गुरुवार सिंह बघेल ,मनीष चौहान, सुरेश राठिया, वामन बड़ोकर आदि उपस्थित रहे।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...