Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

आज चांद दिखा तो कल मनाई जाएगी ईद

* कोरबा के एतराफ मे ईद की नमाज का टाइम जारी
कोरबा: मुबारक के मुकद्दस महीने का आखिरी असरा चल रहा है, मुस्लिम समाज के लोग 30 दिन रोजा रखने के बाद ईद की तैयारी में जुट गए हैं। आज संभवत चांद दिखने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर आज चांद दिखता है, तो 31 मार्च ईद मनाई जाएगी। ईदगाह एवं विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी।
बता दे की आज सऊदी अरब में ईद की नमाज की जा चुकी है, मामूल यही रहा है कि सऊदी अरब में ईद की नमाज होने के दूसरे दिन हिंदुस्तान में ईद की नमाज पढ़ी जाती है। लेकिन चांद का दिखना खास मायने रखता है। अगर 31 मार्च को या 1 अप्रैल को ईद की नमाज पढ़ी जाती है, तो कोरबा जिले के एतराज की मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज का टाइम टेबल जारी किया गया हैं।
वरिष्ठ समाजसेवी हाजी अखलाक  खान ने बताया कि कोरबा शहर में अगर चांद दिखता है तो ठीक, वरना छत्तीसगढ़ में कहीं भी चांद दिखने की सूचना मिलती है तो सुन्नी मुस्लिम जमात के ओहदेदरान ओलेमा या बाशरा के साथ चांद की तस्दीक लाकर एलान करवाएंगे उसी हिसाब से ईद की नमाज पढ़ी जाएगी।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...