सजा मां सर्वमंगला का दरबार, नवरात्र आरंभ

 

हजारों मनोकामना दीप प्रज्वलित

कोरबा: आदिशक्ति मां जगदंबा की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो गया है।कोरबा जिले की प्रथम आराध्य देवी मां सर्वमंगला के दरबार में भी नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। कोरबा जिले के हसदेव नदी के किनारे स्थित मां सर्वमंगला मंदिर में देवी माँ से मांगी गई हर मुरादें पूरी होती हैं, यही कारण है कि राज्य और देश के अलावा विदेश से भी यहां माता के मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश जलवाते हैं। नवरात्रि के प्रथम तिथि के अवसर पर मां सर्वमंगला के दरबार में श्रद्धालुओं का तांता अल सुबह से देखा गया । देवी भक्त कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए ।राज उपरोहित नमन पांडे ने घट प्रज्वलित कर पर्व की औपचारिक शुरुआत की l नमन पांडे ने बताया कि इस चैत्र नवरात्र में हर साल की भांति इस साल भी कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जा रहे हैं ।जिसमें सभी देवी भक्त सादर आमंत्रित हैं। आने वाले भक्तों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े ,इसके लिए मंदिर प्रबंधन की ओर से चाक चौबंध व्यवस्था की गई है।

 

देवी मां का यह मंदिर करीब 124 साल पुराना है, जिसको लेकर कोरबा वासियों की आस्था काफी गहरी है. कोरबा के साथ ही पूरे प्रदेश वासी मां सर्वमंगला को काफी मानते हैं. यही वजह है कि नवरात्र के समय यहां श्रद्धालु दर्शन करने बड़ी संख्या में पहुंचते हैं.।

Recent News

कटघोरा में अटल प्रतिमा निर्माण पर कथित गड़बड़ी से मचा बवाल, भाजपा ने ₹13.60 लाख की अनियमितता का आरोप लगाकर उच्चस्तरीय जांच की मांग...

कटघोरा नगर पालिका के अटल परिसर में स्थापित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर कथित वित्तीय अनियमितता और कांस्य की जगह दूसरी धातु...