मालती बाई किन्नर ने खोला प्याऊ केंद्र

 

निरंतर समाज सेवा की ओर अग्रसर

कोरबा: कोरबा नगरी निकाय चुनाव में 10,000 से ज्यादा वोट हासिल करने वाली मालती बाई किन्नर ने” नर ही नारायण सेवा है “को चरितार्थ करते हुए प्याऊ केंद्र खोला है। यह केंद्र एसईसीएल हेलीपैड रोड पर स्थित है। आज के दौर में ऐसे कई रहीगिर होते हैं जो खरीद कर पानी पी नहीं सकते। हर किसी के लिए यह संभव नहीं है। लिहाजा ऐसे लोगों के लिए यहां घड़े का ठंडा शीतल पानी वरदान साबित हो रहा है ।ठंडा ठंडा पानी पीकर रहीगिर तरो ताजा महसूस कर रहे हैं। इस संबंध में मालती बाई किन्नर ने बताया कि वह सदा समाज सेवा को सर्वोपरि मानती हैं ।और समाज सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगी। आप देखने वाली बात होगी कि अस्थाई प्याऊ केंद्र खोलने के लिए नगर निगम प्रशासन कितनी तत्परता दिखाता है ।वैसे भी दोपहर में तापमान का पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने लगा है।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...