जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से सदस्य के लिए श्रीमती मोहलता जगलाल राठिया ने भरा नामांकन

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से सदस्य के लिए श्रीमती मोहलता जगलाल राठिया ने भरा नामांकन

 

कोरबा:  त्रिस्तरी पंचायत चुनाव का बिगुल बच चुका है। और अब जिला पंचायत सदस्य को लेकर विभिन्न क्षेत्रों से दावेदार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक नाम श्रीमती मोहलत्ता जग़लाल राठिया का है ।जिन्होंने कोरबा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 के लिए नामांकन दाखिल किया है ।मीडिया से चर्चा के दौरान मोहलता ने बताया कि क्षेत्र में खेल का मैदान नहीं होने से होनहार खिलाड़ियों को उचित अवसर नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र के विभिन्न देव स्थल अपेक्षित है ,जिनकी शुद्ध ली जाएगी। कई इलाके बरसात के दिनों में मुख्यालय से कट जाते हैं ।उन स्थानों पर पुल का निर्माण किया जाएगा। एक्स-रे सोनोग्राफी की सुविधा मिले इसके लिए प्रयास किया जाएगा। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में उनके कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। यहां बताना चाहेंगे कि श्रीमती मोहलता आम आदमी पार्टी कोरबा (ग्रामीण )जिला अध्यक्ष जगलाल राठिया की धर्मपत्नी है।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...