वार्ड क्रमांक 35 (खरमोरा) से खिकराम कंवर ने पेश की मजबूत दावेदारी

वार्ड क्रमांक 35 (खरमोरा) से खिकराम कंवर ने पेश की मजबूत दावेदारी

कोरबा: नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, कई दावेदार सामने आये हैं। वार्ड क्रमांक 35 (खरमोरा) से आम आदमी पार्टी ने खिकराम कंवर को अपना प्रत्याशी बनाया है है। खिक राम समाज सेवी के रूप में क्षेत्र में जाने जाते हैं । मिलनसार , मृदुभाषी ज़मीन से जुड़े श्री कंवर को क्षेत्र के विभिन्न समाज प्रमुखों के द्वारा पार्षद पद पर चुनाव लड़ने के लिए प्रेषित किया गया हैं ।वहीं खरमोरा,झगरहा, इंडस्ट्रियल एरिया गोकुल नगर रूद्र नगर में समर्थको से मिल रहे अपार समर्थन से तमाम शुभचिंतक गदगद नजर आ रहे हैं । खिक राम ने बताया कि क्षेत्र के विकास में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। वार्ड क्रमांक 35 सदैव उपेक्षित रहा है, जिस कारण से शासन के मूलभूत सुविधाओं योजनाओं का लाभ वार्ड वासियों को नही मिल पा रहा है वे वार्ड के विकास के लिए संकल्पित हैं। क्षेत्र के विभिन्न तालाबों के सौंदर्य करण के लिए वह वचनबद्ध है।

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...