खिक राम को मिल रहा अपार जन समर्थन

 

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी का धुआंधार चुनाव प्रचार

 

कोरबा : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 35 खरमोर में चुनावी शोरगुल अपने पूरे सबाब पर है ।तमाम प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी के सुशिक्षित ,मिलनसार, मृदु भाषी खिक राम कंवर भी अपने चुनाव प्रचार में जी जान से जुटे हुए हैं। ग्राम खरमोर ,इंडस्ट्रियल एरिया, रुद्र नगर झगरहा में सघन जनसंपर्क किया जा रहा है ।अपने चुनावी प्रचार को लेकर खिक राम कंवर ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में रोड की समस्या से लोग त्रस्त हैं। यही हाल रुद्र नगर का भी है। रुद्र नगर में पानी निकासी के लिए नाली की कोई व्यवस्था नहीं है ।खरमोर गांव में भी पानी निकासी की समस्या ग्राम वासियों के लिए सर दर्द बनी हुई है ।वार्ड में खेलने के लिए मैदान नहीं होने से खिलाड़ियों को सही प्लेटफॉर्म नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र की तालाबों की हालत किसी से छुपी नहीं है। इन सब मुद्दों पर कार्य मेरे द्वारा किया जाएगा ।जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उनके साथ रहे।

Recent News

रायपुर कोर्ट में फर्जी जमानत का खेल उजागर, कूटरचित दस्तावेजों से जमानत दिलाने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर न्यायालय परिसर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरोपियों की जमानत कराने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जानिए...