Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

ग्राम चिर्रा व गीतकुंवारी में हाथियों के दल ने फसल को रौंदा

कोरबा (pnewd24) कोरबा जिले के कटघोरा व कोरबा वन मंडल में हाथी की समस्या लगातार बनी हुई है। दोनों ही खंड के जंगल में बड़ी संख्या में हाथी विचरण कर रहे है। जो फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार कोरबा वन मंडल के कुदमुरा रेंज में मौजुद 22 हाथियों के दल ने ग्राम गीतकुंवारी व चिर्रा में अनेक ग्रामीणों के खेतों में लगे धान फसल को रौंदने के बाद कोरबा व धरमजयगढ़ वन मंडल की सरहद पर पहुंच विश्राम करने लगे। उक्त हाथियों को क्षेत्र के लोगों ने देख इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की दी। जिस पर वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर हाथियो की निगरानी में जुट गया है।
वन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया की हाथियो का दल अभी सरहद पर है इसके आगे की ओर बढने और धरमजयगढ़ जाने की संभावना है। उधर कटघोरा वन मंडल के केंदई जटगा व पसान रेंज में भी बड़ी संख्या में हाथियो के विचरण करने से ग्रामीणों को खतरा बढ़ गया है।क्योकि ग्रामीण बड़ी संख्या में तेंदुपत्ता संग्रहण के लिए घरों से निकलकर जंगल पहुंच रहे है। ऐसे में उनका सामना जंगली हाथियों से हो सकता है जो नुकसान पहुंचा सकते है।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...