Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

अज्ञात व्यक्ति ने किया तेंदुआ का शिकार-जांच में जुटा वन अमला

* नाखून, दांत सहित तेंदुआ के कई अंग गायब
* रायपुर से आई सर्चिंग डॉग की टीम
* ग्राम पाली के जंगल में खाल और अंगों की तस्करी की जताई जा रही आशंका
कोरबा (pnews 24) कोरबा जिले के कटघोरा वन वनमंडल अंतर्गत पाली उप वन मंडल के चेतमा रेंज में एक व्यस्क तेंदुआ के शिकार होने की जानकारी दी जा रही हैं। जानकारी होते ही कटघोरा वनमंडल के अधिकारी त्वरित हरकत में आ गए। 2-3 अलग-अलग दल जंगल के उस स्थान पर पहुंच गई जहां तेंदुए का आधा अधूरा शव पड़ा था। रायपुर से सर्चिंग डॉग की टीम को भी बुला लिया गया है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारियों के मुताबिक तेंदुआ का शिकार 1-2 दिन में ही किया गया है। उसके शरीर से खाल के कुछ हिस्से निकाले जाने के साथ ही नाखून, दांत और पूंछ गायब मिली हैं। बता दें कि पाली के जंगल में तेंदुआ की आमदरफ्त होती रही है। खासकर गर्मी के मौसम में वे भोजन व पानी की तलाश में यहां नजर आते हैं। इतना ही नहीं अचानकमार अभ्यारण्य से लगा हुआ जंगली इलाका होने से बाघ भी यहां कई बार देखे गए हैं। तेंदुआ का शिकार कर उसके अंग गायब करने की घटना से इलाके में सनसनी व्याप्त है। फिलहाल वन विभाग के अधिकारी सघन जांच कार्यवाही कर रहे हैं।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...