Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

आम आदमी पार्टी गारंटी सभा का आयोजन बालकों नगर में

 पंजाब कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का बाइक रैली निकालकर भव्य स्वागत                                                     औद्योगिक उपक्रमों में स्थानीय बेरोजगारों की हो रही उपेक्षा :विशाल केलकर                                                    कोरबाpnews24:_ 10 अक्टूबर को आम आदमी पार्टी कोरबा के द्वारा बालको नगर रामलीला मैदान में गारंटी सभा का आयोजन किया गया l जहां बतौर मुख्य अतिथि पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री अमन अरोरा शामिल हुए l कोरबा युथ विंग के द्वारा सीएसईबी चौक से बालको नगर तक बाइक रैली निकालकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया l बालको नगर में आयोजित गारंटी महासभा में, आम आदमी पार्टी कोरबा विधानसभा प्रत्यासी विशाल केलकर ने इस अवसर पर स्थानीय बेरोजगारों का मुद्दा उठाया l वहीं अमन अरोड़ा ने आम आदमी पार्टी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे, दिल्ली व पंजाब में जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया l आभार प्रदर्शन जिला सचिव शत्रुघन साहू के द्वारा किया गया l मंच का संचालन संतोष सिंह ने किया गया l इस अवसर पर महिला विंग अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा , एस टी विंग अध्यक्ष जलाल राठिया ,तमाम ब्लॉक अध्यक्ष सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता , पदाधिकारी व गणमन नागरिकों की उपस्थिति रही l

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...