Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

मजबूत प्रत्याशी की खोज:अमृतपाल

*कोरबा : आम आदमी पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी अमृतपाल सिंह पहुंचे कटघोरा विधानसभा.. रैली निकालकर किया गया भव्य स्वागत.. इस बार होगी मुद्दों की राजनीति-अमृतपाल सिंह.*

कटघोरा pnews 24: आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी अमृतपाल सिंह छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दौरे पर हैं।अपनी पार्टी की नींव मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम कर रहे हैं। इसी तारतम्य में आज अमृतपाल सिंह कटघोरा विधानसभा पहुंचे। जहां आम आदमी पार्टी के कोरबा जिलाध्यक्ष द्वारा कटघोरा नगर में विशाल रैली निकाली और जनसभा का आयोजन किया। प्रदेश सह प्रभारी अमृतपाल सिंह ने प्रेसवार्ता में कहा कि 15 साल बीजेपी और 5 साल कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में शासन किया, लेकिन यहां के लोगों को क्या मिला, वही खराब सड़क, न अच्छा स्कूल दे पाई न अच्छे कॉलेज दे पाई। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी ही तीसरा विकल्प बन गया है और लोगों में पार्टी को लेकर उत्साह है। छत्तीसगढ़ महिलाएं अब पहले की तरह नहीं रहे. पढ़े लिखे एजुकेटेड हैं. उनको पता चल गया कि उनके अधिकार क्या हैं. अब वो साड़ियों के पीछे, दारू के पीछे नहीं जाएंगे. इस बार मुद्दों की राजनीति होगी.

*मजबूत प्रत्याशी की खोज*

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी अमृतपाल सिंह छत्तीसगढ़ के कोरबा जोली के दौरे पर हैं। अपनी पार्टी की नींव मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के सिलसिले में अमृत पाल सिंह कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा पहुंचे। सहप्रभारी अमृतपाल सिंह ने कहा कि वो अपनी पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को वृहद रूप देने के साथ वो विधानसभाओं में मजबूत प्रत्याशी के चयन के लिए कार्यकर्ताओं के मन को टटोल रहें हैं।

*कांग्रेस के लोग हाथ जोड़ रहे*

छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी के सह प्रभारी अमृत पाल सिंह ने कटघोरा विधानसभा के दौरान मीडिया से बातचीत की इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की भरोसा यात्रा पर तंज कसा, और कहा कि अगर पांच साल में लोगों का भरोसा नहीं जीत पाए. अब चुनाव को एक-दो महीने रह गए तो यात्रा पर लोग कैसा भरोसा करेंगे। कांग्रेस को अरविंद केजरीवाल की तरह करना चाहिए कि अगर काम किए तो वोट दो, अगर नहीं किया तो वोट मत दो। इस स्लोगन के साथ उन्हें लोगों के बीच आना चाहिए था। इसको छोड़कर कांग्रेस लोगों के सामने हाथ जोड़े नजर आ रहे है, कि हम पर भरोसा कर लो, आने वाले समय में कुछ करेंगे। पांच साल में कुछ कर नहीं पाए। अब उन पर लोगों का भरोसा है नहीं वे जीतने की कोशिश में हैं, लेकिन जीत नहीं पाएंगे।

*इस बार मुद्दों की राजनीति*

अमृत पाल सिंह ने आगे कहा कि महिलाओं को साड़ी दे रहे है। मैंने किसी से पूछा कि साड़ी की कीमत कितनी है। तो बोले की 100 रुपये की, तो पांच साल में 100 रुपए की एक साड़ी से महिलाएं थोड़ी वोट देंगी। अरविंद केजरीवाल की जो गारंटी है उसमे तो एक महीने का हजार रुपए देंगे। अगर साड़ी की बात करनी है तो एक पार्टी, एक साल में एक साड़ी देगी। हम महिलाओं को उनका सम्मान देंगे। उनको एक हजार रुपया देंगे। तो हमारे में एक महीने में एक महिला के लिए दस साड़ी आ जाएगी। और एक साल में बहुत सी आ जाएंगी। ऐसे में पांच साल में पूरे चार-पांच सौ साड़ी आ जाएगी। महिलाएं अब पहले की तरह नहीं रहे. पढ़े लिखे एजुकेटेड हैं। उनको पता चल गया कि उनके अधिकार क्या हैं. अब वो साड़ियों के पीछे, दारू के पीछे नहीं जाएंगे। इस बार मुद्दों की राजनीति होगी।

आम आदमी पार्टी के आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अलावा विशाल केलकर कोरबा विधानसभा प्रत्याशी, कोरबा जिलाध्यक्ष चंद्रकांत जिला  डिक्सेना, जिला सचिव शत्रुघन साहू,किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महिपाल दास महंत, मांझी लाल यादव, मानसिंह कंवर, जय लाल राठिया, श्यामलाल कंवर, प्रकाश महंत, कल्पना महंत, बसंती कंवर, प्रमिला चौहान, महिला विंग की जिला अध्यक्ष प्रतिमा सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष शालिनी सिंह, किताब सिंह, दिलेश्वर दास, बीरबल दास, राजबाई कंवर, प्रीति कंवर, गणेश बिंझवार, गणराज सिंह कंवर, , मोहन यादव, धरम दास गांधी, कामता प्रसाद कश्यप, अनुराग महानंद, मन्तु लाल के साथ साथ बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...