बच्चा बस में बैठ बिलासपुर से पहुंचा पाली

कोरबा (pnews24) बताया जा रहा हैं की बिलासपुर के बस स्टैंड में पहुंचे माता-पिता शापिंग में मशगुल थे, इस बीच उनका चार साल का बेटा कोरबा-बिलासपुर के मध्य चलने वाली बस में सवार हो गया। बच्चा चुपचाप काफी देर तक सीट पर बैठा रहा, पर रतनपुर पार होने के बाद अचानक वह रोने लगा, तब सभी का ध्यान उस ओर आकर्षित हुआ। उधर तब तक बच्चे के लापता होने से अभिभावक में हड़कंप मच गया। सिविल लाइन थाना में इसकी शिकायत लेकर पहुंचे। इस बीच पाली थाना से सूचना मिली कि बच्चा सकुशल मिल गया है। बच्चे के मिलने की सूचना पर पुलिस व अभिभावक दोनों ने राहत की सांस ली। यह घटना छोटे बच्चों के अभिभावकों के लिए एक सबक है। शापिंग के दौरान बच्चों को साथ में ही रखना चाहिए।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...