Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

बिजली वितरण कंपनी ने एक साथ भेजा दो महीने का बिल.

* उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
कोरबा (pnews24) छत्तीसगढ़ बिजली वितरण कंपनी के कुछ कर्मचारियों के रवैय्ये से उपभोक्ताओं की परेशानी लगातार बढ़ रही है। पाड़ीमार जोन में इस बार कृष्णानगर इलाके के अनेक उपभोक्ताओं को दो महीने का बिल एक साथ भेज दिया गया है। ज्यादा राशि का बिल देख उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है।
आरएसएस नगर वार्ड के अंतर्गत आने वाले कृष्णानगर में यह समस्या लोगों के लिए सिरदर्द बनी हुई है। बताया गया कि बिजली कंपनी की ओर से एक साथ दो महीने का बिल भेज दिया गया है। इससे प्रतीत होता है कि हर महीने नियमित रूप से मीटर रिडिंग करने का काम मैदानी अमले की ओर से नहीं किया जा रहा है। अपनी बला टालने के लिए कर्मचारी इस तरह का काम कर रहे हैं और कुल मिलाकर उपभोक्ताओं का टेंशन बढ़ाने में लगे हैं। आर्थिक रूप से उपभोक्ताओं का कहना है कि इस बार ज्यादा रकम दिया जाना संभव नहीं होगा। उन्होंने नाराजगी जतायी कि आखिर बिजली कंपनी के कर्मी इतने लापरवाह कैसे हो रहे हैं।
पाड़ीमार के सहायक अभियंता बिसैन ने बताया कि जिन मामलों में एक साथ बिल देने की बात की जा रही है, ऐसे उपभोक्ता अपने डीपी नंबर के साथ संपर्क करें ताकि समस्या का निराकरण कर सके। कई अवसर पर ऐसी ही कई समस्याओं को लेकर लोग बिजली कार्यालयों का घेराव विभिन्न क्षेत्रों की तरफ से किया जा चुका है और अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया जा चुका है। उम्मीद की जा रही थी कि यह सब होने से कंपनी का रवैय्या बदलेगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...