कोरबा pnews24- आम आदमी पार्टी कोरबा विधानसभा के बाल्को ब्लाक क्षेत्र में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें आम आदमी पार्टी के विचार धारा एवं पार्टी के नीति नियम के बारे मे लोगों को बताया गया।
साथ ही आगामी 2 जुलाई को बिलासपुर मे होने वाले महारैली के बारे मे जानकारी दिया गया,जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान इस महारैली में शामिल होने जा रहे हैं। इसी महारैली के मंच से “आप”शीर्ष नेतृत्व से अहम् महत्वपूर्ण घोषणा किया जायेगा।
आम आदमी पार्टी जन संवाद के माध्यम से लोगों तक पहुंच रहें है और लोगो बढ़ चढ़ इस कार्यक्रम मे हिस्सा भी ले रहें है।
रोज सैकड़ो कि संख्या मे लोग पार्टी को अपना समर्थन दे रहें एवं पार्टी कि सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के साथ मिलकर काम करने कि सहमति भी जताई जा रही है।
इस जन संवाद कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव विशाल केलकर जिला सचिव शत्रुघन साहु ,पूर्व जिला सचिव गौरव यादव ,बाल्को ब्लाक अध्यक्ष सपन सिह बहादुर एवं वार्ड अध्यक्ष राकेश सिंह,दिनेश कुमार,लहना संतोष केवट,वरिष्ठ सलाहकार परदेशी चौहान,ब्लाक सोशल मीडिया-लखन लाल साहू,बजरंग श्रीवास,रूमगरा सर्कल अध्यक्ष मिलाप साहू जिला सोशल मीडिया प्रभारी इब्राहिम खान,जिला कार्यालय प्रभारी लंबोदर भट्ट एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता के साथ स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

