Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

बिजली बंद होने से कलेक्ट्रेट में भी कामकाज हो रहे प्रभावित..

* कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों को बिजली आने का करना पड़ता है इंतजार
कोरबा (pnews24) कोरबा जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है। पावर ट्रिपिंग से आम जनता तो परेशान है हीं इससे अब शासकीय कार्य भी प्रभावित होने लगे हैं। कलेक्ट्रेट सहित आसपास क्षेत्र में शासकीय कार्यालय संचालित है। यहां पाड़ीमार जोन अंतर्गत बिजली की आपूर्ति की जाती है। जोन में बार-बार बिजली गुल होने से शासकीय दफ्तरों का काम प्रभावित होने लगा है। दस्तावेज फोटोकापी करने, कंप्यूटर में एंट्री करने और इंटरनेट के माध्यम से होने वाले कामों के लिए अधिकारी, कर्मचारियों को बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है। बिजली बंद होने से कलेक्टोरेट और आसपास के शासकीय दफ्तरों का बुरा हाल है। दफ्तरों में अंधेरा हावी रहने लगा है। पंखे, कूलर बंद होने से अधिकारी-कर्मचारी गर्मी से झुलसते रहते हैं। कंप्यूटर संबंधी काम बिजली न होने पाने के कारण पूरी तरह से बंद हो जाते हैं। जिला मुख्यालय में बार-बार बिजली गुल होने की समस्या रोज देखने को मिल रही है। निजी ऑनलाइन दुकानों से लेकर सरकारी कार्यालयों में बिजली से होने वाले कार्य नहीं हो पा रहे हैं। हालत यह है कि लंबे समय तक बिजली कटौती होने के कारण इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है। इस अघोषित विद्युत कटौती के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...