Monday, May 11, 2026
Google search engine

बिलासपुर-कोरबा मेमू लोकल 20 मार्च से चलेगी बदले हुए समय पर..

 

कोरबा (pnews24) जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 08232 बिलासपुर-कोरबा मेमू लोकल के समय सारणी में रेलवे प्रशासन द्वारा आंशिक परिवर्तन किया गया है। यह गाड़ी अपने बदले हुए समय पर 20 मार्च से चलेगी।
अभी इस गाड़ी का निर्धारित समय बिलासपुर से शाम 6.10 बजे छूटकर कोरबा रात 8.20 बजे पहुंचने का है, जो 20 मार्च से परिवर्तित समय पर बिलासपुर से शाम 6.40 बजे रवाना होगी और कोरबा रात 8.50 बजे पहुंचा करेगी। इसी तरह यह गाड़ी अकलतरा 6.38 के स्थान पर 7.08 बजे, जांजगीर नैला में शाम 6.53 के स्थान पर 7.23 बजे तो चांपा शाम 7.10 बजे के स्थान पर 7.38 बजे पहुंचकर वहां से आगे के लिए रवाना होगी। परिवर्तित समय सारणी में इस गाड़ी का समय 30 मिनट और आगे बढ़ाया गया है।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...