Tuesday, May 12, 2026
Google search engine

लोक समाज पार्टी गौरी शंकर शर्मा  लोक समाज पार्टी के पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष  चुने गए निर्वरोध..

Pnews24- लोक समाज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सोनिया विहार में संपन्न हुआ जिसमें सृष्टि पांडे बी एड छात्रा ने चुनाव अधिकारी के रूप में लोक समाज पार्टी का चुनाव संपन्न कराई ।इसमें गौरी शंकर शर्मा एडवोकेट पुनः निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए, वही अखिलेश पांडे कमल नयन विश्वकर्मा आद्या प्रसाद शर्मा तीनों राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए जबकि बचन सिंह कनौजिया श्याम बदन विश्वकर्मा (एडवोकेट) निर्विरोध राष्ट्रीय महासचिव चुने गए। देवेंद्र कुमार शर्मा और दुर्गेश्वर विश्वकर्मा राष्ट्रीय सचिव निर्विरोध रूप से चुने गए। साथ ही साथ नरेश कुमार सेन लोक समाज पार्टी मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।फारूकी मंसूरी राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निर्विरोध रूप से चुने गए शाहनवाज अली राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष निर्विरोध रूप में चुने गए डॉक्टर अरुण शर्मा राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष निर्विरोध रूप में चुनी गई तथा विशोक विश्वकर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री निर्विरोध चुने गए।इस मौके पर छत्तीसगढ़ से 9 सक्रिय सदस्य की अगुवाई मनोहर नाना जी अहिरेे ने किया। बनारस से 10 लोगों की अगुवाई नरेश कुमार विश्वकर्मा की सदस्यों की अगुवाई की।प्रह्लाद साहू प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ने किया छत्तीसगढ़ से, संतोष शर्मा मध्यप्रदेश से, महेश कुमार शर्मा और राजेश शर्मा बिहार से, दिल्ली से रामगोपाल चौहान कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में शामिल हुए इस कार्यक्रम में सवा सौ लोग सक्रिय सदस्यों के रूप में शामिल हुए । इस मौक़े पर बुंदेलखंड यूपी के अध्यक्ष मोहन सेन , मनोज कुमार मांझी, सुमित्रा बघेल, विरासिया बाई ओटी, समता दास साहेब, अनुपम सागर, अमर बहादुर, केसरी प्रसाद विश्वकर्मा, सोपान काका अहिरे, विष्णु मुर्लधार गौडे, अरूण चंद्रकान देवडे, दीपक नानाजी अहीरे,मोटा भाई पूंजा राम अहिरे, विश्वनाथ दौलत वाह, सुनील दया राम अहिरे,धर्मेंद्र अहिरवार ऋषि राम शर्मा इंद्र भान विश्वकर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।यहां तक की कार्यक्रम में श्री कैलाश झा सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए दर्जनों मीडिया के लोग भी शामिल हुए कार्य कार्यक्रम के बाद में लोक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा के लोक समाज पार्टी एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अन्य पार्टियों से अलग निर्वाचन आयोग में फरवरी 2019 में रजिस्टर्ड हुई है और जिस का मुख्य उद्देश्य अटल बिहारी बाजपेई से लेकर के नरेंद्र मोदी जी तक जितनी भी सरकारी संपत्ति प्राइवेट हुई है उन सभी का राष्ट्रीयकरण करके देश के युवाओं के लिए पुनः सरकारी नौकरी का अधिकार बहाल हो जाए क्योंकि आज के निजीकरण ठेकेदारी के दौर में सरकारी नौकरी का अधिकार लगभग खत्म कर दिया गया है क्योंकि सभी बच्चे आईएएस आईपीएस नहीं हो सकते हैं उन्होंने आगे कहा कि किसी भी कीमत पर जो पद कभी समाप्त नहीं होगा उसको ठेके पर नहीं दिया जाएगा।जो इंडस्ट्रीज बीमार है उनको पुनः चालू किया जाएगा और हर साल सरकारी औद्योगिकीकरण चालू किया जाएगा यहां तक की जितनी भी स्कूल अस्पताल कॉलेज विश्वविद्यालय इंस्टिट्यूशन काले धन से बने होंगे उन सभी का राष्ट्रीयकरण कर दिया जाएगा पूरे देश में एक समान शिक्षा नीति लागू होगी। अगर गांव गरीब का बच्चा 0कारीगरी की पढ़ाई करेगा तो डॉक्टर इंजीनियर,नौकरशाह, हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के जज, राज्यपाल के बच्चे सरकारी कारीगरी की पढ़ने को मजबूर होंगे।किसानों की समस्या पर उन्होंने कहा हर हर खेत को पानी हर हाथ को काम के निति पर लॉक समाज पार्टी देश में सरकार चलाएगी यानी अधिक से अधिक खेतों को हर संभव पानी पहुंचाया जाए और अधिक से अधिक लोगों के हाथों में रोजगार मुहैया कराया जाए। पुलिस के पुलिस के संदर्भ में उन्होंने कहा कि आज पुलिस कुछ लोगों के लिए सुरक्षित कर दी गई है जबकि आम जनता के लिए पुलिस नहीं बनी है वह पुलिस मको जो पैसा देता है उसी का काम करती है संविधान के हिसाब से काम नहीं करती है इसलिए जनता सोचने लगी है कि देश तो अपना है लेकिन सरकार का शासन-प्रशासन अपना नहीं है। इस जो कुरीतियां उत्पन्न हो गई है इसको लोक समाज पार्टी हर हाल में खत्म करेगी।इलेक्शन के मुद्दे पर कहा कि ने कहा कि किसी भी कीमत पर चुनाव काले धन से नहीं लड़ा जाएगा जस्टिस डीएम की रिपोर्ट जो 1978 में आई है उसको लागू किया जाएगा यानी विधानसभा लोकसभा का चुनाव सरकारी कराया जाएगा।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...