* तानसेन चौक पर किया जा रहा आंदोलन
कोरबा (pnews24) परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीयकरण की एक सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ के बैनर तले कोरबा ब्लाक के सचिवों ने भी चुनावी वर्ष में बेमियादी “काम बंद-कलम बंद” हड़ताल शुरू कर दी है। प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ ब्लॉक कोरबा के बैनर तले तानसेन चौक रामपुर आईटीआई के समीप बेमियादी आंदोलन शुरु हो चुका है।
पंचायत सचिव संघ जिला प्रमुख धरम भारद्वाज का कहना है कि छग प्रदेश पँचायत सचिव संघ के निर्णय अनुसार पँचायत मंत्री के द्वारा पंचायत सचिवों के एक सूत्रीय लंबित मांग परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीयकरण हेतु आश्वासन दिया गया था। बावजूद इसके सरकार के अंतरिम बजट में भी मांग को शामिल नहीं किया गया। इससे हम समस्त सचिव आहत हैं और ठगा सा महसूस कर रहे हैं। अतः प्रदेश संगठन के निर्णय के परिपालन में 7 मार्च से गोबर खरीदी का न कर प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ ब्लॉक कोरबा के समस्त सचिव 16 मार्च से अनिश्चितकालीन “काम बंद-कलम बंद” हड़ताल पर चले गए हैं। चुनावी वर्ष में पंचायत सचिवों के बेमियादी हड़ताल से पंचायत विकास के समस्त कार्य पर प्रभावित होंगे। जिसका खामियाजा आमजनता को भुगतना पड़ेगा।

