Pnews24-आम आदमी पार्टी कोरबा ने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार कर ली है आम जनता को जोड़ने केलिए सघन जन संपर्क अभियान शुरू किया गया है, इसी कड़ी में नपनी कोरबा के वार्ड क्रमांक 21 मे कोरबा लोक सभा अध्यक्ष विशाल केलकर के मार्गदर्शन से कोरबा जिला सचिव गौरव यादव,कोरबा ब्लाक अध्यक्ष कन्हैया राठौर ,सर्किल प्रभारी मनोज रजक ने बुधवारी नेहरू नगर बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाया,जिसमें बड़ी संख्या मे लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ कर आगे पार्टी के साथ मिलकर काम करने कि सहमति भी जताई। आम आदमी पार्टी कि विगत दिनों मे हुए महासभा जो रायपुर मे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान शामिल हुए थे और छत्तीसगढ़ को संबोधित किया गया था कि अब परिवर्तन जरूरी है इसका असर अब लोगों मे साफ देखा जा सकता है।
इस सघन जन संपर्क अभियान मे आम आदमी पार्टी के जिला सचिव गौरव यादव एवं कोरबा ब्लाक अध्यक्ष कन्हैया लाल राठौर, सर्किल अध्यक्ष मनोज रजक, लंबोदर भट्ट शामिल थे।

