*आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जी सभा को किये संबोधित*
*भाजपा-कांग्रेस ने लूटा, आप देगी ईमानदार सरकार:- केजरीवाल*
*राजधानी में केजरीवाल और मान की सभा*
*कहां:- सिसोदिया इमानदार, मोदी ने उन्हें जेल में डाल दिया*
*जोरा मैदान//रायपुर:pnews24- आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी सरकार के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बरस पड़े उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया चोर नहीं बल्कि ईमानदार और शरीफ इंसान हैं संत महात्मा हैं केजरीवाल ने यहां तक कहा कि मोदी को घमंड है उन्हें गरीबों की हाय लगेगी केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटा आम आदमी पार्टी ही यहां ईमानदार सरकार देगी ।केजरीवाल ने रविवार को राजधानी रायपुर के जोरा ग्राउंड में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल दी है वहां सरकारी स्कूलों में जज और गरीबों के बच्चे एक साथ बैठकर पढ़ाई करते हैं श्री सिसोदिया सुबह 5-6 बजे से स्कूलों को दौरा करने निकल पड़ते थे श्री सिसोदिया को जेल में डाल दिया गया है मोदी को घमंड है उन्हें गरीबों की हाय लगेगी गरीबों की हाय लगती है तो अच्छे-अच्छों का घमंड चकनाचूर हो जाता है उन्होंने कहा कि 40 प्रतिशत कमीशन लेने वालों को जेल क्यों नहीं भेजते?
*कांग्रेस पर भी निशाना*
केजरीवाल ने भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे को गाली देती है अगर किसी ने लूटा है तो उसे जेल क्यों नहीं भेजा? छत्तीसगढ़ में भाजपा ने 15 साल और कांग्रेस ने 7 साल राज किया दोनों ही पार्टियों ने छत्तीसगढ़ को लूटा है छत्तीसगढ़ को भगवान ने सब कुछ दिया है यहां जंगल खदान खनिज है और लोग अच्छे हैं नेताओं और पार्टियों ने यहां सब कुछ लूट लिया है यहां लूट तभी खत्म होगी जब ईमानदार पार्टी की सरकार बनाएंगे राहुल गांधी भूपेश बघेल टी एस सिंहदेव ने वचन दिया था कि हसदेव अरण्य किसी को नहीं दिया जाएगा लेकिन हसदेव अरण्य का दूसरा फेस अडानी को दे दिया ।
*अडानी मुंह बोला भाई*
केजरीवाल ने आगे कहा कि मोदी का परिवार नहीं है मोदी का अडानी मुंह बोला भाई है मोदी उसी के लिए सब कुछ करते हैं मोदी के कारण अडानी भाजपा का भी मुंह बोला भाई है श्री केजरीवाल ने कहा कि हमारा अडानी से कोई रिश्ता नहीं है हमारा सिर्फ जनता से रिश्ता है ।
*मुफ्त बिजली क्यों नहीं?*
केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ सरकार से सवाल किया कि वो यहां लोगों को मुफ्त में बिजली क्यों नहीं दे रही है छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक बिजली बनती है जिसे बाहर बेच दिया जाता है हम दिल्ली में भी बिजली खरीदते हैं और लोगों को मुफ्त में बिजली देते हैं ।
*माफिया को खत्म कर देंगे*
केजरीवाल ने कहा पहले दिल्ली और पंजाब में भी माफिया थे आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद अब दोनों राज्यों में माफिया नहीं है हमें एक मौका दो छत्तीसगढ़ में सभी तरह के माफिया को खत्म कर देंगे नौटंकी और भ्रष्टाचार चाहिए तो भाजपा व कांग्रेस को वोट दें ।
*डॉक्टर रमन का पत्ता कटा*
अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर भी कटाक्ष किया उन्होंने कहा कि डॉ रमन सिंह आज कल दिखाई नहीं देते सुनते हैं कि भाजपा ने उनका पत्ता काट दिया है ।
*दिल्ली पंजाब के सच्चे दिन आ गए – भगवंत मान*
पार्टी के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि देश में अच्छे दिन का तो पता नहीं पर दिल्ली और पंजाब में सच्चे दिन आ गए हैं दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों को मुफ्त में बिजली पानी इलाज की सुविधा दे रही है पंजाब के 87 प्रतिशत घरों में बिजली बिल शून्य आ रहा है पंजाब में भ्रष्टाचारियों को भी पकड़ा गया है एक भ्रष्टाचारी के घर से नोट गिनने की मशीनें मिली है श्री मान ने कहा कि पंजाब में अब रेत खनन ट्रांसपोर्ट माफिया नहीं है वहां बीजेपी और कांग्रेस का मिलाजुला काम चल रहा था उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि रेलवे स्टेशन में चाय बेचने वाले ने रेल हवाई कोयला जहाज एयरपोर्ट एलआईसी बेच दिया ।
*आप ने 24 घंटे मुफ्त बिजली और किसानों से एक-एक दाना धान खरीदने का किया वादा*
आम आदमी पार्टी ने 5 मार्च रविवार को जोरा ग्राउंड से विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद किया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्यकर्ताओं से छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का संकल्प लेने की अपील की अरविंद केजरीवाल ने वादा किया कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हम 24 घंटे फ्री बिजली देंगे साथ ही राज्य के किसानों से एक-एक दाना धान भी खरीदेंगे ।

