गिरिजा साहू जेसीसी सदस्य मनोनित…

कोरबा pnews24- आज गेवरा के एचएमएस कार्यालय में एक गरिमामय बैठक रखी गई, जहां  दीपका क्षेत्र के कार्यवाहक अध्यक्ष  गिरिजा साहू को एचएमएस के केंद्रीय अध्यक्ष  रेशमलाल यादव  ने केंद्रीय महामंत्री  नाथूलाल पांडे  के अनुमोदन पर आज दीपका क्षेत्र में संगठन का जेसीसी सदस्य मनोनित किया।  गिरिजा साहू के जेसीसी सदस्य बनाए जाने पर दीपका क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष वयक्त किया है, इस अवसर पर रेशम लाल यादव जी ने कहा कि अब उम्मीद है की दीपका एरिया में संगठन और तेज़ी से उन्नति करेगा, और भविष्य में जहा भी जरूरत होगी वहा दीपका, गेवरा, cews गेवरा सब मिल कर एक साथ लड़ाई लड़ेंगे। सबने गिरिजा साहू जी को बधाई दिया।सभागार में  तरुण राहा, महामंत्री,  जी उद् यन, अध्यक्ष, अमृतलाल चंद्रा सचिव,  अनूप दुबे अध्यक्ष क्षेत्रीय इकाई,  मिट्ठू साहू उपाध्यक्ष क्षेत्रीय इकाई, फैयाज अंसारी,सदस्य, क्षेत्रीय सुरक्षा समिति,  पी एस गांव अध्यक्ष गेवरा परियोजना, एस सी मंसूरी, सचिव गेवरा परियोजना,  एस डी मानिकपुरी,  सुशील श्रीवास,  बाबूलाल कुर्रे,  बी एल खुटे अध्यक्ष सी ई डब्ल्यू एस गेवरा,  मकसूद भाई,  अदला सतनारायण एवं काफी संख्या में कोयला मजदूर सभा एचएमएस के पदाधिकारी और सदस्यों की उपस्थिति रही l

Recent News

रायपुर कोर्ट में फर्जी जमानत का खेल उजागर, कूटरचित दस्तावेजों से जमानत दिलाने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर न्यायालय परिसर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरोपियों की जमानत कराने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जानिए...