Pnews24- बजट को लेकर प्रदेश अध्यक्ष रवि गढ़पाले का कहना है। कि सरकार का अंतिम बजट को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा पेश किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं, स्कूल सफाई कर्मचारियों, रसोइयों, मितानिनों और होमगार्ड कर्मचारियों के मानदेय बढ़ाने का कार्य किया है उसका हम छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ की ओर से स्वागत करते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं, स्कूल सफाई कर्मचारियों, रसोइयों, मितानिनों ने लगातार धरना प्रदर्शन/आंदोलन/रैली/पदयात्रा के माध्यम से सरकार को जगाने का कार्य किया साथ छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने लगातार इनकी मानदेय वृद्धि के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर प्रयास किया है। यह निर्णय छत्तीसगढ़ में भूपेश है तो भरोसा है के नारे को चरितार्थ करता है।
लेकिन अपने अंतिम बजट में जनघोषणा पत्र के वादे को (अनियमित,संविदा एवं दैनिक वेतनभोगी का नियमितीकरण) पूरा ना करना कहीं ना कहीं कांग्रेस पार्टी के वादाखिलाफी की ओर इशारा कर रहा है ।छत्तीसगढ़ मध्यान भोजन संयुक्त महासंघ जिला कोरबा एवं अनियमित कर्मचारी छत्तीसगढ़ महासंघ कोरबा जिला अध्यक्ष सुनीता मिरी ने बजट को लेकर प्रतिक्रिया दी है कि राज्य सरकार के अंतिम बजट में अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं किए जाने से प्रदेश के लाखों कर्मचारी एवं उनके परिवार बहुत ज्यादा आक्रोशित हैं। यह नाराजगी सत्ता परिवर्तन की ओर जाएगी।

