विश्व की प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ में स्थापना दिवस..

Pnews24- विश्व की प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ जिला कोरबा छत्तीसगढ़ में शक्तिपीठ की स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ सर्व आदिवासी समाज ने मनाया । उपरोक्त पावन धरा को 750 दीपों के साथ संपूर्ण देवस्थल को झालरों एवं दिए के दीपक से प्रज्वलित कर अपनी रूढ़ि जन्य परंपराओं के तहत सेवा गोंगो शक्तिपीठ के मुठवा पुजारियों के द्वारा संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर श्री राज किशोर प्रसाद नगर पालिक निगम कोरबा के सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी एवं नगर पालिक निगम के एमआईसी सदस्य एवं पार्षद श्री संतोष राठौर जी की आतिथ्य में प्रारंभ हुआ । इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के सभी सामाजिक बंधु मातृ शक्ति पुत्र शक्ति एवं युवा शक्तियों की भारी संख्या में उपस्थिति रही ।

साथ ही इस अवसर पर आदिवासी शक्तिपीठ के समस्त संरक्षक सदस्य पदाधिकारी मंडल एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे पूरे कार्यक्रम की भव्यता को अदभुत बनाने में जंगो रॉयतार मातृ शक्ति संघ के उपस्थित सभी सम्मानिय पदाधिकारी एवम सदस्यों एवम शम्भू शक्तिसेना के समस्त पदाधिकारी एवम कार्यकर्ताओं ने अपार सहयोग प्रदान कर प्रसाद के रूप में भोग भंडारा का भी विधिवत आयोजन किया गया ।
पिछले 11 वर्षों वर्षों में शक्ति पीठ में किए गए कार्यों का भी एवं समाज में वैचारिक समानता सहित अन्य चलाए गए जागरूकता कार्यक्रम का भी गोष्टी के माध्यम से जिक्र भी किया गया उपरोक्त अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने भी स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश प्रेषित की।
सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों एवं सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को इस भव्य आयोजन ब के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

 

 

Recent News

रायपुर कोर्ट में फर्जी जमानत का खेल उजागर, कूटरचित दस्तावेजों से जमानत दिलाने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

रायपुर न्यायालय परिसर में फर्जी दस्तावेजों के जरिए आरोपियों की जमानत कराने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जानिए...