कोरबा विधायक-राजस्व, आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पर हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन..

(कोरबा) सामंजस्य, सौहाद्रता, समदर्शिता का सन्देश लेकर आता हैं यह पर्व – जयसिंह अग्रवाल

कोरबा (pnews24) “होली रंगो का पर्व हैं जो आपसी सामंजस्य, सौहाद्रता, समदर्शिता का सन्देश लेकर आता हैं यह पर्व देश की सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान करने में तथा भाई-चारे एवं सौहार्द्र की भावना को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।” उक्त आशय का कथन आज यहाँ होली पर्व पर आयोजित बहुत ही आत्मीयता पूर्ण आयोजन में पहुंचे प्रभुद्ध पत्रकारों के समक्ष कोरबा विधायक-राजस्व, आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अनौपचारिक चर्चा के दौरान व्यक्त किये। यह आयोजन आज प्रातः उनके निवास स्थान पर खुले आयोजन के स्वरुप में आयोजित था। जहा भारी संख्या में अंचल वासियो ने पहुंचकर उन्हें होली पर्व की बधाई दी। जहां संगीत की धुन पर विभिन्न स्वादिस्ट खाद्यानो का लुफ्त उठाया।
कोरबा विधायक-राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पर होली मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी सहित अंचल के गणमान्य, पत्रकार एवं प्रभुद्ध जन शामिल हुए।
राजस्व मंत्री ने आगे कहा कि होलिका दहन जैसे प्रतीकों के माध्यम से सामाजिक एवं व्यक्तिगत बुराईयों की तिलांजली देकर तथा होली के मनोहारी रंगों को जीवन में उतारने का प्रयास किया जाना चाहिए। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इस मौके पर सभी प्रदेश वासियों के लिए सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की है।

 

Recent News

1.13 करोड़ की ठगी का बड़ा खुलासा: ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह के 7 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ से ज्यादा नकद बरामद

रायपुर पुलिस ने 1.13 करोड़ की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय ‘वॉश एंड वॉश’ गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुणे के खंडाला से 7 आरोपी...