Thursday, May 14, 2026
Google search engine

पी.जी. कॉलेज में लगे रोजगार मेला के अंतर्गत 150 युवाओं को मिला अवसर..

* अलग-अलग कंपनियों के 100 से अधिक पदों पर मिला रोजगार
कोरबा (pnews24) कोरबा जिले में कॉलेज की पढ़ाई के बाद युवाओं को रोजगार के उचित अवसर उपलब्ध कराने के लिए शासकीय ईवीपीजी अग्रणी महाविद्यालय द्वारा कॉलेज के कैंपस में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्लेसमेंट सेल और जिला रोजगार कार्यालय के संयुक्त तत्वधान में रोजगार मेला आयोजित हुआ। जिसमें अलग-अलग कंपनियों की ओर से 100 से अधिक पद मौजूद थे। जिसके लिए कॉलेज के लगभग 150 से छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीयन कराया है।
रोजगार मेले में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. साधना खरे मौजूद रहीं। जिन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित किया और कहा कि पढ़ाई के बाद रोजगार प्राप्त करना ही सबसे महवपूर्ण लक्ष्य होता है। इस तरह के आयोजनों से छात्रों को उनकी योग्यता सिद्ध करने का मौका मिलता है। रोजगार मेले में मौजूद जिला रोजगार अधिकारी जे.पी. खांडे ने बताया कि कोरबा जिले में फिलहाल 65000 बेरोजगार युवा पंजीकृत है। जिन्हें इन सभी को सरकारी नौकरी दे पाना सरकार के लिए भी संभव नहीं है। इसलिए रोजगार मेले का कांसेप्ट लाया गया। ताकि जरूरत के मुताबिक निजी क्षेत्र में कार्यरत कंपनियों में युवाओं को आजीविका प्राप्त करने का अवसर मिल सके। इसलिए इसका अधिक से अधिक लाभ उठाया जाना चाहिए।
रोजगार मेला का संयोजन पी.जी. कॉलेज प्लेसमेंट सेल की प्रभारी डॉ. अवंतिका कौशिल ने किया। सहा. प्राध्यापक सुशील गुप्ता और रमेश कुमार मौर्य ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई। रोजगार मेला में जिफसा एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड, आदित्य बिरला एंड सन लाइफ इंश्योरेंस, एसबीआई लाइफ, चोलामंडलम, एचडीएफसी सेल्स, सत्यदेव ऑटोमोबाइल और वेदांता जैसी कंपनियों ने अलग-अलग कार्यक्षेत्रों के अनुसार विभिन्न पद नियुक्ति के लिए रखे थे। इसमें अपनी अर्हता के अनुसार लगभग 150 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए मेला में पंजीयन कराया। इनमें से कुछ योग्यताधारी युवाओं को इंटरव्यू के बाद तत्काल रोजगार भी प्रदान किया गया।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...