*बेरोजगार भूविस्थापितों को रोजगार उपलब्ध नहीं हुई तो होगा कंपनी का काम बंद:- क्षेत्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार कंवर
कोरबा pnews- ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति संगठन ने बेरोजगार भूविस्थापितो की रोजगार को लेकर 20 फरवरी को आउटसोर्सिंग केसीसी कलिंगा कंपनी के कार्य को बाधित करने का नोटिस दिया गया है इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आज साउथ ईस्ट कोलफील्ड लिमिटेड एसईसीएल दीपका परियोजना के प्रबंधक ने ऊर्जाधानी संगठन के पदाधिकारी व बेरोजगार भूविस्थापितों के साथ एसईसीएल दीपका ऑफिस के सभाकक्ष में बैठक आयोजित किया गया एसईसीएल के परियोजना अधिकारी बोबडे, नोडल अधिकारी नरेश प्रसाद, कार्मिक प्रबंधक दुर्गा प्रसाद, आरएण्डआर सुशील साहू एवं केसीसी कलिंगा कंपनी के प्रबंधक विकास दुबे और ऊर्जाधानी संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार कंवर सचिव भागीरथ यादव कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष चौहान उपाध्यक्ष ब्रृज कवर गेवरा क्षेत्रीय अध्यक्ष दीपक यादव उपाध्यक्ष अनसुईया राठौर के साथ द्विपक्षीय चर्चा किया गया ।
बेरोजगार भूविस्थापितों के रोजगार के संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लगभग 4 माह से एसईसीएल से अधिग्रहित क्षेत्र के बेरोजगार भूविस्थापितों की सूची लगभग 422 रिज्यूम पेपर आपके अधिनस्थ जमा किया जा चुका है लेकिन अब तक कुछेक बेरोजगार भूविस्थापितों को रोजगार दे पाए हैं जबकि दूसरे A B C के माध्यम से प्रतिदिन दो चार लोगों को रोजगार दिया जा रहा है जो वास्तव में बेरोजगार भूविस्थापितों अधिकारों के साथ खिलवाड़ है साथी आपके कंपनी में लगभग 327 लोगों को दूसरे प्रांत से रोजगार दिया गया है और काम भी कराया जा रहा हैं लेकिन जो अपना जमीन व परिसंपत्तियों को देश व जिले के विकास में सबकुछ दे दिये है उनके साथ आउटसोर्सिंग केसीसी कलिंगा एवं अन्य कंपनियों के द्वारा भेदभाव किया जा रहा है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हेल्पर मेकनिकाल इलेक्ट्रिकल फिटर सुपरवाइजर एवं अन्य कार्य के लिए आउटसोर्सिंग अन्य कंपनियों में नियोजित किया जाए ।
इस पर एसईसीएल दीपका के अधिकारी व आउटसोर्सिंग केसीसी कलिंगा कंपनी के प्रबंधक ने कहा कि दो दिवस के भीतर बेरोजगार भूविस्थापितों को ड्राइवरों का ट्रायल लेकर जल्द ही रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही हेल्पर मेकेनिकल इलेक्ट्रिकल फिटर सुपरवाइजर एवं अन्य कार्य के लिए बेरोजगार भूविस्थापितों को आउटसोर्सिंग दूसरे कंपनियों में नियोजित करने का अस्वस्थ किया है ।
संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार कंवर ने प्रेस बयान में कहा है कि दो दिवस के भीतर बेरोजगार भूविस्थापितों को प्राथमिकता के साथ रोजगार उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो ऐसी स्थिति में मजबूरनव॔श आउटसोर्सिंग केसीसी कलिंगा कंपनी के मिट्टी व कोयले के कार्य में लगे गाड़ियों को पूरे दिन भर के लिए रोक दिया जाएगा ।
बैठक चर्चा में विजय श्याम (उपसरपंच) संदीप कंवर बसंत चंद्राकर नरेंद्र प्रधान माहीलाल यादव गणेश यादव प्यारेलाल रामचंद गणेश सिंह ऊईके भानु यादव धरम नेताम प्रकाश कोर्राम फूलेनद्र सिंह दयाराम सोनी ललित महिलांगे सहित अनेक बेरोजगार भूविस्थापित उपस्थित थे ।

