Thursday, May 14, 2026
Google search engine

15 नए आदतन अपराधियों का खोला गया गुंडा फाइल..

* पुलिस अधीक्षक कोरबा के प्रतिवेदन पर कलेक्टर कोरबा ने जारी किया आदेश
* अन्य कई गुंडों के जिला बदर की चल रही है कार्यवाही

कोरबा (pnews24) कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने कहा है कि शांति व कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है, वहीं अपराधिक जीवन छोड़कर सामान्य जीवन जीने के इच्छुक बदमाशों चरित्र में सुधार करने का पर्याप्त अवसर दिया गया है, इसके बावजूद भी जिन बदमाशों के अपराधिक गतिविधियों में सुधार नहीं हो रहा है, ऐसे बदमाशों को जिले कोरबा से बाहर जाना होगा, इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक दर्जन से अधिक बदमाशों को जिला बदर किए जाने हेतु प्रकरण कलेक्टर कोरबा को भेजा जा चुका है, करीब एक दर्जन प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं, निकट भविष्य में कई और गुंडे कोरबा जिले से जिला बदर होंगे।
एक तरफ जहां आदतों में सुधार नहीं करने वाले गुंडे बदमाशों को जिला बदर किया जा रहा है, वहीं नए बदमाशों को भी गुंडा लिस्ट में शामिल किया जा रहा है। साथ ही जो बदमाश समाज के मुख्य धारा से जुड़कर शांतिपूर्वक जीवन यापन कर रहे हैं उनको माफ़ी सूची में लाया जा रहा है।

 

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...