Thursday, May 14, 2026
Google search engine

सीएसईबी पश्चिम की टीम ने 12वें ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाकर 2 विकेट से मैच जीत लिया..

*तीसरे दिन का मैच सीएसईबी पश्चिम की टीम ने 2 विकेट से जीता*
काेरबा। काेरबा प्रेस क्लब द्वारा आयाेजित स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियाेगिता के तीसरे दिन गुरुवार काे महापाैर इलेवन एवं सीएसईबी पश्चिम के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें सीएसईबी पश्चिम की टीम ने टाॅस जीतने के बाद पहले फिल्डिंग करने का निर्णय लिया। जिसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरी महापाैर इलेवन की टीम निर्धारित 12 ओवर में 94 रन बना पायी। उक्त लक्ष्य का पीछा कर रही सीएसईबी पश्चिम की टीम ने 12वें ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाकर 2 विकेट से मैच जीत लिया।

*अतिथियाें ने की प्रेस क्लब की परंपरा की प्रशंसा*
प्रतियाेगिता के तीसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में महापाैर श्री राजकिशाेर प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सभापति श्री श्याम सुंदर साेनी, वरिष्ठ पत्रकार द्वय श्री किशाेर शर्मा, श्री प्रेमचंद जैन व श्रीमती बीता चक्रवर्ती उपस्थित हुए। प्रेस क्लब की कार्यकारिणी समेत अन्य सदस्याें ने पुष्प गुच्छ भेंट करके अतिथियाें का स्वागत किया। इस दाैरान अतिथियों ने अपने संबाेधन में वरिष्ठ पत्रकार स्व. केशव लाल मेहता की स्मृति में प्रतिवर्ष क्रिकेट प्रतियाेगिता आयाेजित करने की प्रेस क्लब की परंपरा की प्रशंसा की। उन्हाेंने कहा कि स्व. केशव लाल मेहता न सिर्फ पत्रकारिता की बल्कि समाज सेवा व दूसरे क्षेत्र में भी उनका याेगदान रहा।

Recent News

वंदे छत्तीसगढ़ यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

  चैनल को मिल रहा बेहतर प्रतिसाद कोरबा : आज का दौर सोशल मीडिया और डिजिटल का है, ऐसे में एक नए यूट्यूब चैनल का उदय...